छत्तीसगढ़

CM साय आज महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में होंगे शामिल

Nil dhankar
6 July 2025 8:25 AM IST
CM साय आज महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में होंगे शामिल
x

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के पंडरिया के दौरे पर रहेंगे. वे महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे और क्षेत्रवासियों को 72 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की सौगात देंगे. सीएम साय 61 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे.

साथ ही कॉलेज छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम पंडरिया के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

Next Story
null