छत्तीसगढ़

CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में

Nilmani Pal
1 July 2026 9:07 AM IST
CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में
x

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न विभागों से जुड़े शासकीय कार्यों का संचालन करेंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना के तहत ग्रामीण गरीब परिवारों को वर्ष में 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी. आज प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया जाएगा. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के विकास कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ आधारभूत विकास कार्यों को भी गति मिलेगी.

Next Story