छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे CM साय

Shantanu Roy
7 April 2025 3:03 PM GMT
भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे CM साय
x
छग
Raipur. रायपुर। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना 46वाँ स्थापना दिवस धूम धाम से पूरे देश में मनाया गया इसी कड़ी में गत 6 अप्रैल को रायपुर शहर जिला भाजपा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजारोहण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाती आई है और इसी कड़ी में 8 अप्रैल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय की उपस्थिति रहेगी साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य वक्ता के रूप भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विशेष अतिथि के रूप ने रायपुर शहर जिला की चारों विधानसभा के विधायक गण राजेश मूणत , पुरंदर मिश्रा , मोतीलाल साहू और सुनील सोनी , धरसीवां विधायक अनुज शर्मा,महापौर मिनल चौबे सहित भाजपा के नवनियुक्त निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला भाजपा कार्यालय एकात्म
परिसर
में शाम 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विशेष कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा मुख्य वक्ताओं द्वारा भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला जाएगा एवं साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सम्मानित कार्यकर्ताओं के लिए स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया जाएगा जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने रायपुर शहर जिला के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
Next Story