छत्तीसगढ़
रायपुर में रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर हुई उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
7 April 2025 7:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद, उसके क्रियान्वयन को लेकर अहम चर्चा की गई।
आज माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद,… pic.twitter.com/6JJiNlWL05
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) April 7, 2025
बैठक में रायपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, अतिरिक्त ठहराव तथा यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के उन्नयन पर विस्तृत चर्चा की गई। रायपुर से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री रामविचार नेताम, विधायक गुरु खुसवंत साय, रायपुर डीआरएम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





