छत्तीसगढ़
CM साय ने सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Shantanu Roy
1 Feb 2026 6:17 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ, प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आमजनों तक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभागों के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किया गया।
सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलकियों को देखकर सिरपुर के वैभव को महसूस किया और मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन एवं कला जत्था के माध्यम से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शन की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की। प्रदर्शनी में ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसी गतिविधियों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह गतिविधियाँ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करती हैं।
अवलोकन के दौरान खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, विधायक साजा ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपडा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान,नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड संघ इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, जनपद पंचायत सदस्य दशरी ध्रुव एवं भारत स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





