CM साय ने कई जिलों में साइबर थाने का किया वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ सहित कई जिलों के नए साइबर थाने का वर्चुअल माध्यम उद्घाटन किया। एसएसपी और महापौर ने साइबर थाने का फीता काटा। इसके बाद एसएसपी ने थाने के रोजनामचा में आज की तारीख दर्ज की। प्रदेश में 8 जिलों में नए साइबर थानों का उद्घाटन किया गया। इनमें से एक साइबर थाना रायगढ़ जिले में खोला गया, जिसके लिए उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने कहा कि साइबर थाना बनने से पुलिस जवानों का हौसला बढ़ेगा और वे नए उत्साह के साथ काम करेंगे।
इस मौके पर डीआईजी और एसएसपी शशि मोहन सिंह के साथ महापौर ने साइबर थाने का फीता काटा। एसएसपी ने थाने के रोजनामचे में आज की तारीख दर्ज की। कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजपा के अन्य नेता, पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।





