छत्तीसगढ़

वन भूमि में अतिक्रमण रोकने सीएम साय ने दिखाई सख्ती

Nilmani Pal
13 Oct 2025 5:44 PM IST
वन भूमि में अतिक्रमण रोकने सीएम साय ने दिखाई सख्ती
x

रायपुरकलेक्टर्स और डीएफओ की बैठक में सीएम साय ने कहा, वन भूमि व्यप्रतन मामलों के त्वरित निराकरण करें , सभी कलेक्टर छोटे बड़े झाड़ के जंगलों का रिकॉर्ड चेक कर दुरुस्त करें, लैंड बैंक को नियमित रूप से अपडेट करें, बंजर और बिना इस्तेमाल की भूमि तथा नदियों के किनारे वृक्षारोपण को बढ़ावा दें, जमीनों पर अतिक्रमण ना हो इसके लिए विशेष ध्यान रखें , इन भूमियों का शासकीय विकास के कार्यों में इस्तेमाल करें, वन अधिकार पत्र वितरण में सावधानी बरतें और सेटेलाइट इमेज को देखकर निर्णय लें

गज संकेत एलीफेंट ऐप से हाथियों की ट्रैकिंग

मानव हाथी संघर्ष से जान और माल दोनों का नुकसान

वास्तविक समय में हाथी की होगी ट्रैकिंग, कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी होगी निगरानी

क्षेत्रीय भाषाओं में ग्रामीणों को मिलेगी जागरूकता एवं शिक्षा की जानकारी

छत्तीसगढ़ में सफलता मिलने के कारण देश के 6 अन्य राज्यों में भी इसका उपयोग शुरू

वर्तमान में 14 वनमण्डलों में लागू, एक महीने में सभी वन मंडलों में लगभग ऐप

एक पेड़ मां के नाम अभियान में दो वर्षों में 6 करोड़ से अधिक पौधों का हुआ रोपण

माइक्रो अर्बन फॉरेस्ट वृक्षारोपण की हुई शुरुआत

इकोटूरिज्म में आजीविका के बड़े साधन छुपे हुए हैं

राज्य में 240 नैसर्गिक पर्यटन केंद्र हैं, बड़ी संख्या में इनसे स्थानीय युवाओं और लोगों को वर्ष भर रोजगार प्राप्त होता है

इनसे अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो हज़ार परिवार लाभान्वित हो रहे हैं

Next Story
null