छत्तीसगढ़

CM साय ने बादाम का पौधा लगाया

Nilmani Pal
5 Jun 2025 3:25 PM IST
CM साय ने बादाम का पौधा लगाया
x

कांकेर। CM साय ने बादाम का पौधा लगाया। आगे उन्होंने X पोस्ट में बताया, आइए, हम सभी एक पेड़ लगाकर प्रकृति के अमूल्य उपहार को संरक्षित रखने का संकल्प निभाए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत, आज संबलपुर के हाई स्कूल मैदान परिसर में बादाम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग , विधायक विक्रमदेव उसेंडी , आशाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रकृति की उपासना वैदिक संस्कृति के मूल में है, जिसे जनजातीय समाज अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों में आज भी अक्षुण्ण बनाए हुए है। आज कांकेर जिले के ग्राम कराठी (संबलपुर) में आयोजित 'बुढ़हाल पेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव' में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार देवी-देवताओं के विधिवत पूजन किया। प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की।


Next Story
null