छत्तीसगढ़

CM साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया नमन

Nil dhankar
25 Jun 2025 9:22 AM IST
CM साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया नमन
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को नमन किया। आगे सीएम साय ने कहा, 25 जून 1975, भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय,जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की आत्मा को कैद कर लिया था।

लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने वाले हजारों मीसा बंदियों के बलिदान को चिरस्मरणीय बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को "संविधान हत्या दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की। हमारी सरकार ने भी प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि देने की पुनः शुरुआत की, जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रोक दिया था।


Next Story
null