छत्तीसगढ़
सीएम साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
Nil dhankar
15 Aug 2025 1:31 PM IST

x
रायपुर। सीएम साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। X पोस्ट में बताया गया, कुशल संगठनकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, महान चिंतक श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धेय ठाकरे जी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण और संगठन कौशल हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सार्वजनिक जीवन से जुड़े हर व्यक्ति को दिशा देता रहा है। भारतीय राजनीति और समाज में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Next Story





