छत्तीसगढ़

CM साय आज सलियाटोली के दौरे पर

Nilmani Pal
19 Dec 2025 9:15 AM IST
CM साय आज सलियाटोली के दौरे पर
x

रायपुर। 12 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात के बाद मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. गुरुवार को वे कुनकुरी जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होंगे. दोपहर 12.50 बजे ग्राम सलियाटोली के कार्यक्रम शामिल होंगे. इसके बाद शाम 4.15 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

एसआईआर (Special Intensive Revision) के फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन है. छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल पब्लिश होगा. 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावा आपत्ति दर्ज होगी. नोटिस जारी करने की अवधि 23 दिसंबर से 14 फरवरी रहेगी. मतदाता सूची में मापदंडों की जांच अवधि 17 फरवरी तय है. 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा.

यह भी पढ़े

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2025 को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे. नवा रायपुर स्थित निवास पर दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2025 के संबंध में जानकारी दी जाएगी. साथ ही उपमुख्यमंत्री साव छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2025 के पोस्टर का विमोचन भी करेंगे.

Next Story
null