छत्तीसगढ़

CM साय आज सोनाखान के दौरे पर

Nilmani Pal
10 Dec 2025 8:43 AM IST
CM साय आज सोनाखान के दौरे पर
x

कसडोल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान पहुंचेंगे। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के समग्र विकास के लिए 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले इस विकास पैकेज में 75 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे ये योजनाएं तुरंत क्षेत्र की जनता को समर्पित हो जाएंगी।

वहीं, 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये की लागत के 31 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जो भविष्य में क्षेत्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Next Story
null