छत्तीसगढ़

CM साय दिल्ली दौरे पर, कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे

Nil dhankar
5 Oct 2025 12:31 PM IST
CM साय दिल्ली दौरे पर, कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंच कर मुख्यमंत्री साय कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उद्देश्य राष्ट्रपति को आगामी जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देना है, जो कि 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी तैयारियों में जुट गई है। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, और इस बार छत्तीसगढ़ में इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य में होने वाले इस जनजातीय समारोह में मुख्य अतिथि बनने का औपचारिक न्योता देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं एक आदिवासी समुदाय से आती हैं, इसलिए इस कार्यक्रम से उनका जुड़ाव विशेष महत्व रखता है। माना जा रहा है कि उनकी उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बना सकती है।

Next Story
null