छत्तीसगढ़

CM साय ने खरसिया में अटल परिसर का किया लोकार्पण

Nilmani Pal
5 Sept 2025 4:03 PM IST
CM साय ने खरसिया में अटल परिसर का किया लोकार्पण
x

रायगढ़। CM साय ने खरसिया में अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, रायगढ़ जिले के खरसिया में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित ‘अटल परिसर’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

यह परिसर श्रद्धेय अटल के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण कराता है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी , लक्ष्मी रजवाड़े, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story
null