छत्तीसगढ़

CM साय ने दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में हाई लेवल मीटिंग की

Nilmani Pal
1 Sept 2025 4:03 PM IST
CM साय ने दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में हाई लेवल मीटिंग की
x

दंतेवाड़ा। CM विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में हाई लेवल मीटिंग की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, " कई वर्षों के बाद बस्तर क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई जिसके कारण बाढ़ का पानी शहरों में भी घुस गया। हमारे चार जिले दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकुमा और बीजापुर प्रभावित हुए हैं। विशेषकर दंतेवाड़ा और बस्तर को ज्यादा क्षति हुई है।

मैं विदेश यात्रा पर था लेकिन वहां से भी मैंने स्थिति पर निगरानी रखी और यहां संपर्क करता रहा... प्रशासन को निर्देश भी दिए कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए... विदेश यात्रा से वापस लौटने के बाद सबसे पहले मैं आज यहां आया हूं और मुआयना किया, साथ ही हवाई सर्वेक्षण भी किया... इस संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन का जो सहयोग लोगों को मिला है, उससे लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं... जो भी सहायता राशि होती है, प्रशासन उसे भी वितरित कर रहा है... इस संकट की स्थिति में शासन-प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ है।


Next Story
null