छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में CM साय ने दिया निर्देश- तेजी से हों विकास कार्य
Shantanu Roy
5 May 2025 9:47 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों में गति लाई जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
आज जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सम्मिलित होकर जांजगीर, कोरबा और सक्ती जिलों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 5, 2025
संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने और… pic.twitter.com/DgNgFXjCCe
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, जिससे जनता को समय पर लाभ मिल सके। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी योजनाओं के लिए आवश्यक बजट उपलब्धता और फंड उपयोगिता की समीक्षा की। बैठक में मौजूद जिला स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने और फील्ड में अधिक सक्रियता बरतने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





