छत्तीसगढ़
CG BREAKING: फरार सटोरिया के साथ पार्टी, दो थाना प्रभारी मुख्यालय अटैच
Shantanu Roy
5 May 2025 9:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। फरार सटोरिया के साथ पार्टी में शामिल होना दो थाना प्रभारियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने न सिर्फ पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की नौबत भी आ गई। दरअसल, पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज एक फरार सटोरिया के साथ पार्टी में शामिल हुए जामुल के थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय और छावनी के तत्कालीन थाना प्रभारी, वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई।
ये है वायरल फोटो
जैसे ही मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई छवि संरक्षण और विभागीय अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। वहीं, वायरल फोटो के आधार पर पूरे मामले की आंतरिक जांच की भी संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अपराधियों से करीबी रखने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त निगरानी और जवाबदेही तय करना जरूरी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





