
x
बालोद। CM साय ने नगर पंचायत गुंडरदेही को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने कहा, आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर बालोद जिले के नगर पंचायत गुंडरदेही में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर बालोद जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए ₹232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। अपने सफल दो वर्षों में छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिससे हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
Next Story





