छत्तीसगढ़

CM साय ने RSS नेता चंद्रशेखर देवांगन के पिता के निधन पर जताया दुःख

Nil dhankar
20 Jun 2026 2:37 PM IST
CM साय ने RSS नेता चंद्रशेखर देवांगन के पिता के निधन पर जताया दुःख
x

रायपुर। CM साय ने RSS नेता चंद्रशेखर देवांगन के पिता बंशीलाल देवांगन के निधन पर दुःख जताया है, उन्होंने X पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन जी के पूज्य पिताजी बंशीलाल देवांगन के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष ने बताया दुःख

प्रांत कार्यवाह छत्तीसगढ़ प्रांत चंद्रशेखर देवांगन के पूज्य पिता बंशीलाल देवांगन के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Next Story