छत्तीसगढ़

PM मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर CM साय ने जताया आभार

Shantanu Roy
10 Jun 2026 8:29 PM IST
PM मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर CM साय ने जताया आभार
x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार की नीतियों और सुशासन को देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष नए भारत के निर्माण, जनकल्याण और सुशासन की मजबूत नींव के रूप में देखे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन वर्षों में छत्तीसगढ़ ने भी विकास की एक नई यात्रा तय की है। उन्होंने उल्लेख किया कि लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बना है। राज्य में अधोसंरचना विकास से जुड़ी कई परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ी हैं और ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बढ़ी है।


उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने वाली योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। साथ ही गरीब, युवा, महिला और वंचित वर्गों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ आज विकास, विश्वास और सुशासन के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने इसे “डबल इंजन सरकार” की जनहितकारी सोच और मजबूत समन्वय का परिणाम बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत यशस्वी नेतृत्व की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और अधिक तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के हर क्षेत्र में प्रगति को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और सामाजिक-आर्थिक बदलाव को और मजबूती मिले। प्रधानमंत्री के नेतृत्व को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और छत्तीसगढ़ भी इस विकास यात्रा का हिस्सा बनकर आगे बढ़ रहा है।
Tagsविष्णुदेव सायप्रधानमंत्री मोदी 12 वर्षछत्तीसगढ़ विकाससुशासनडबल इंजन सरकारनक्सल प्रभावित क्षेत्रजनकल्याण योजनारायपुर समाचारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुख्यमंत्री विष्णुदेवVishnudev SaiPrime Minister Modi 12 yearsChhattisgarh developmentgood governancedouble engine governmentNaxal affected areapublic welfare schemeRaipur newsPrime Minister Narendra ModiNarendra ModiChief Minister Vishnudev SaiChief Minister Vishnudevछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story