भारत

LIVE: NDA बैठक में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले...

SHIDDHANT
10 Jun 2026 7:51 PM IST
LIVE: NDA बैठक में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले...
x
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का अवसर मेरा परम सौभाग्य
Delhi दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भावुक होते हुए सभी सहयोगी दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीए नेताओं ने इस दिन को उनके लिए बेहद यादगार बना दिया है और वह इसके लिए कृतज्ञ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया है। मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं। चरैवेति-चरैवेति के मंत्र का जाप करते हुए इस राजनीतिक यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए, एक दिन ये पड़ाव भी आएगा, मैंने कभी सोचा नहीं था।


उन्होंने कहा कि देश की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था ने उन्हें निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया है, जिसे वह अपना परम सौभाग्य मानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने उन्हें जो सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वह हृदय से आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि रखा है और जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत माना है। उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार की एकजुटता और सहयोग के कारण ही देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
बैठक में मौजूद नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान आगामी चुनावी रणनीति और विकास कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन को एनडीए नेताओं ने तालियों के साथ सराहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह अवसर प्रधानमंत्री मोदी के लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के सम्मान का प्रतीक है।
Next Story