CM साय ने ICU आगजनी में 10 मरीजों की मौत पर जताया दुःख

रायपुर। CM साय ने ICU आगजनी में 10 मरीजों की मौत पर दुःख जताया है, उन्होंने कहा, ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों को संबल, धैर्य और शक्ति दें। ॐ शांति!
दुखद खबर
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) March 16, 2026
ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। रविवार देर रात 3 बजे हुए इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि झुलसे हुए 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई। pic.twitter.com/a6U9DDV2wr





