छत्तीसगढ़

CM साय ने कैबिनेट बैठक बुलाई, 14 नवंबर को होगी मंत्रालय में

Nil dhankar
8 Nov 2025 7:08 AM IST
CM साय ने कैबिनेट बैठक बुलाई, 14 नवंबर को होगी मंत्रालय में
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने 14 नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। बैठक मंत्रालय में 11.30 बजे से होगी। इसकी सूचना जारी कर मुख्य सचिव विकास शील ने सभी एसीएस प्रमुख सचिव, सचिवों से कैबिनेट से मंजूरी के लिए आवश्यक प्रस्ताव 11 नवंबर तक भेजने कहा है।

इस बैठक में 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी की तैयारी की अंतिम समीक्षा भी होगी। सरकार ने इस बार धान बेचने वाले किसानों को तीन दिन में भुगतान का फैसला किया है। साथ ही दिसंबर में विधानसभा के शीत सत्र की अवधि और तिथियां तय हो सकती हैं। वहीं जनजातिय गौरव दिवस समारोह में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null