छत्तीसगढ़
CM साय ने भगवान बुद्ध के अवशेषों की स्वदेश वापसी को बताया गौरव का क्षण
Shantanu Roy
30 July 2025 8:59 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान बुद्ध के पिपरहवा स्थित पवित्र अवशेषों की स्वदेश वापसी पर गहरी श्रद्धा और गर्व प्रकट किया है। उन्होंने इसे 127 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भारत की आध्यात्मिक धरोहर की वापसी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, "यह क्षण न केवल प्रत्येक भारतीय के लिए भावनात्मक है, बल्कि यह भारत की उस गौरवशाली पहचान को पुनर्स्थापित करता है, जो बुद्धत्व की भूमि के रूप में विश्व में प्रतिष्ठित है। करुणा, शील और अहिंसा जैसे मूल्यों का यह प्रतीक अब पुनः अपने आध्यात्मिक स्रोत पर लौट आया है।"
127 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भगवान बुद्ध के पिपरहवा स्थित पवित्र अवशेषों की स्वदेश वापसी प्रत्येक भारतीय के लिए श्रद्धा और गौरव का क्षण है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 30, 2025
यह भारत की आध्यात्मिक धरोहर की वापसी है, एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण है, जो विश्व को यह याद दिलाता है कि भारत ही यह पुण्यभूमि बुद्धत्व की… pic.twitter.com/PaZzfUWA4M
उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण यह संभव हो पाया है। यह निर्णय भारतीय संस्कृति, इतिहास और आस्था को वैश्विक पटल पर पुनः प्रतिष्ठित करता है।" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह केवल अवशेषों की वापसी नहीं है, बल्कि यह भारत के आत्मबोध और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की भी प्रतीकात्मक विजय है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





