छत्तीसगढ़

CM साय ने ननकीराम को मिलाया फोन

Nilmani Pal
4 Oct 2025 12:21 PM IST
CM साय ने ननकीराम को मिलाया फोन
x

रायपुर। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग को लेकर धरना देने पर अड़े पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को मनाने की कोशिशें भी चल रही हैं। खबर है कि सीएम विष्णु देव साय ने शुक्रवार की रात कंवर से चर्चा की है।

साय ने कंवर को बताया कि उनके लिखे पत्र पर बिलासपुर कमिश्नर से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। सीएम ने कंवर को धरना नहीं देने की सलाह दी है। इस पूरे मामले कंवर से चर्चा की कोशिश की गई, किन्तु उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी बताया कि कंवर अब भी कोरबा कलेक्टर की हटाने की मांग को लेकर धरना देने पर अड़े हुए हैं। कंवर रायपुर एम्स के नजदीक भवन में रूके हुए हैं। कंवर के कई रिश्तेदार भी उनसे चर्चा कर रहे हैं। भाजपा के कई नेता भी वहां पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक कंवर धरना देने के लिए नहीं निकल पाए हैं।


Next Story
null