छत्तीसगढ़

CM साय और मंत्रियों ने दी विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई

Nilmani Pal
22 April 2025 8:52 AM IST
CM साय और मंत्रियों ने दी विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय और मंत्रियों ने विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई दी। यह खास दिन भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं। बता दें, इस साल दुनिया भर में 55वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान खींचकर यह कोशिश करना है कि सभी लोग पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में अपना योगदान दें।

आज जब दुनिया भर में प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, तो पृथ्वी दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, जैसे हवा और प्रदूषित पानी, प्लास्टिक का कचरा और पेड़ों की कटाई, के बारे में जागरूक करना है। यह दिन लोगों को बताता है कि उन्हें कैसे धरती को बचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा।

Next Story