छत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर के साथ रेप, SDO फरार

Nilmani Pal
22 April 2025 8:36 AM IST
महिला डॉक्टर के साथ रेप, SDO फरार
x
छग

बिलासपुर। PHE के SDO (सब डिवीजनल ऑफिसर) ने मेडिकल छात्रा से पहले दोस्ती की। इसके बाद उससे प्यार करने और शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। लगातार सात साल तक वह शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया। फिर उसे धोखे में रखकर दूसरी युवती से शादी तय कर ली।

इसकी जानकारी मिलने पर महिला डॉक्टर ने SDO खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया PHE में SDO है। उसकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया, तब नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने पहुंचा। वहां से अपने अज्ञेय नगर स्थित घर ले गया। नमित ने डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद यह सिलसिला कई दिनों तक चला। तब नमित PHE में SDO बन गया था।

युवती ने पुलिस को बताया कि नमित सात साल से उसके साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना बर्थ-डे उसके साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रैल को नमित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीड़िता को नमित पर शक हुआ। उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इस पर उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, जब वह नहीं माना, तब उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Next Story