छत्तीसगढ़

बिलासपुर में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर CM ने किया माल्यार्पण

Nilmani Pal
31 Aug 2024 7:46 AM GMT
बिलासपुर में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर CM ने किया माल्यार्पण
x

रायपुर raipur news। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Atal Bihari Vajpayee

इस दौरान प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये।

इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी. एन वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Story