छत्तीसगढ़

कुछ देर में हरियाणा कांग्रेस के विधायकों के साथ चंडीगढ़ रवाना होंगे सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
9 Jun 2022 8:42 AM GMT
कुछ देर में हरियाणा कांग्रेस के विधायकों के साथ चंडीगढ़ रवाना होंगे सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर, 9 जून। नवा रायपुर के रिसॉर्ट में ठहरे हरियाणा के कांग्रेस विधायक आज चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। बताया गया कि विधायकों के साथ सीएम भूपेश बघेल भी जाएंगे। इससे परे विधायकों के नाज नखरों से व्यवस्था में जुटे पार्टी के नेता भी हलाकान हो गए हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि एआईसीसी का मैसेज मिलते ही सभी 28 विधायकों को एक साथ चंडीगढ़ ले जाया जाएगा। इसके लिए विशेष विमान का बंदोबस्त किया गया है। हरियाणा के विधायकों के साथ सीएम भूपेश बघेल भी जा सकते हैं।

सभी विधायकों के चंडीगढ़ के होटल ताज में ठहरने की व्यवस्था की गई है। एक साथ ही सभी विधायक होटल से हरियाणा विधानसभा के लिए रवाना होंगे। जहां सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू होगी। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अजय माकन को प्रत्याशी बनाया है, उन्हें कार्तिकेय शर्मा से कड़ी चुनौती मिल रही है। इधर, नवा रायपुर के महंगे रिसॉर्ट में ठहरे विधायकों की अलग-अलग तरह की डिमांड से व्यवस्था में जुटे कांग्रेस नेता भी परेशान हो गए हैं। यहां सरकार के मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर के अलावा पदाधिकारी रामगोपाल अग्रवाल व गिरीश देवांगन को व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी दी गई है।

Next Story