छत्तीसगढ़

केरल से रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल...धान के समर्थन मूल्य को लेकर कहीं ये बात

Admin2
23 Nov 2020 4:31 PM IST
केरल से रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल...धान के समर्थन मूल्य को लेकर कहीं ये बात
x

छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल सोमवार को केरल दौरे से वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने धान के समर्थन मूल्य का अंतर किसानों के खातों में 4 किस्त में डालने के लिए पहले ही कह दिया था। चौथी किस्त इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम मोदी से कल होने वाली बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी जाएगी और वैक्सीन लेकर चर्चा होगी। कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बातचीत हुई थी। हमने छत्तीसगढ़ को जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने भी सीएम भूपेश बघेल को आश्वासन दिया है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ के हितों का ध्यान रखा जाएगा।.



Next Story