छत्तीसगढ़

बादल जमकर बरसेंगे आज बस्तर संभाग में, येलो अलर्ट

Nil dhankar
5 Sept 2024 9:59 AM IST
बादल जमकर बरसेंगे आज बस्तर संभाग में, येलो अलर्ट
x

फोटो क्लिक - ज़ाकिर घुरसेना

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में आज भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों तक ये दौर जारी रह सकता है। Meteorological Department

प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिले में कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है।

मौसम विभाग ने आज भी मौसम सामान्य रहने और शाम को बारिश की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को भी तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया। इसके चलते तापमान बढ़कर 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रहा।

कल बूढ़ातालाब रायपुर में आधे घंटे तक हुई जमकर बारिश , वीडियो - ज़ाकिर घुरसेना


Next Story