छत्तीसगढ़

क्लर्क को अज्ञात गाड़ी ने कुचला, स्पॉट पर ही मौत

Nil dhankar
8 Sept 2025 8:40 AM IST
क्लर्क को अज्ञात गाड़ी ने कुचला, स्पॉट पर ही मौत
x
छग

रायगढ़। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंडेकेला में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ श्याम सिंह ठाकुर ड्यूटी के बाद करीब 8 बजे अपने घर पुसौर लौट रहे थे। इसी दौरान आरा मिल के सामने छिंज मेन रोड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पुसौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम सिंह के भाई विक्रम ने बताया कि वाहन चालक ने लापरवाही से हादसा हुआ है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null