छत्तीसगढ़
स्वच्छता ही सेवा अभियान: जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान
Shantanu Roy
25 Sept 2025 7:53 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिले के 102 अमृत सरोवर स्थलों पर 'स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव' थीम के अंतर्गत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से अमृत सरोवरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य कार्यालय आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अभियान का संचालन सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में हुआ। सहायक परियोजना अधिकारी (नरेगा) राजेश शर्मा के नेतृत्व में सभी अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता कार्य किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, महिला समूहों के सदस्य और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एक दिन, एक घंटा, एक साथ की भावना के साथ आयोजित इस राष्ट्रीय अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्य किए गए। प्रतिभागियों ने सरोवर परिसरों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य किया। ग्रामवासियों ने न केवल सरोवरों को स्वच्छ किया, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प भी लिया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरक संदेश, जैसे स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं और अमृत सरोवर-स्वच्छता और समृद्धि का आधार, ग्रामवासियों के बीच प्रसारित किए गए। सहायक परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। अमृत सरोवर जैसे महत्वपूर्ण जल संसाधनों को स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामुदायिक एकता को भी मजबूत करता है। जिला प्रशासन ने इस अभियान को निरंतरता प्रदान करने की योजना बनाई है। आगामी दिनों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए और अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महिला समूहों और ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अन्य ग्रामवासियों को भी प्रेरित किया। इस दौरान सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। ग्रामवासियों ने इस अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाया और सामूहिकता के साथ स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व को पूरा किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





