छत्तीसगढ़
दुर्ग, धमधा और पाटन ब्लॉक के 66 सरकारी स्कूलों के कक्ष किए जाएंगे डिस्मेंटल
Shantanu Roy
8 July 2026 9:20 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के जर्जर हो चुके भवनों और कमरों को डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की अनुमति दे दी है । जिला शिक्षा अधिकारी और लोक निर्माण विभाग दुर्ग संभाग के प्रतिवेदन और प्रस्ताव के आधार पर इन अनुपयोगी और असुरक्षित ढांचों को निष्प्रयोज्य घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में चिन्हित किए गए स्कूलों के अतिरिक्त, क्षेत्र के अन्य जर्जर भवनों (शेष) का भी लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण कर प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर शीघ्र ही उन्हें भी डिस्मेंटल करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के तीनों प्रमुख विकासखंडों के कुल 66 शासकीय स्कूलों में यह कार्रवाई की जाएगी। जारी सूची के अनुसार, दुर्ग विकासखंड के अंतर्गत कुल 08 शासकीय स्कूलों के जर्जर कक्ष/भवन शमिल हैं। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला तितुरडीह क्रमांक 01 के 3 कक्ष और 1 हॉल, शासकीय प्राथमिक शाला कातुलबोड़ के 5 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुपेला के 9 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सुपेला क्रमांक 01 के 10 कमरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वृन्दानगर के 1 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी के 04 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सुभाषनगर के 04 कक्ष व 1 बरामदा और शासकीय प्राथमिक शाला केम्प 01 भिलाई के पूरे भवन को डिस्मेंटल किया जाएगा ।
इसी प्रकार धमधा विकासखंड के तहत कुल 26 शासकीय स्कूलों के जर्जर कक्ष/भवन शामिल हैं। जिसके तहत् शासकीय प्राथमिक शाला ठेंगाभाट का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला धौराभांठा के 02 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सुरडुंग के कुल 03 कक्ष, 02 बरामदा व 1 सीढ़ी, शासकीय प्राथमिक शाला लिमतरा के 04 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला रिंगनी के 02 कक्ष व 01 बरामदा, शासकीय प्राथमिक शाला गोढ़ी के 02 कक्ष व 01 बरामदा, शासकीय प्राथमिक शाला दारगांव के 02 कक्ष व 01 हाल, शासकीय प्राथमिक शाला मोहलई का 01 कक्ष व 01 हाल, शासकीय प्राथमिक शाला मोहरेंगा के 04 कक्ष व 01 हाल, शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पार ना. के 02 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया गि. के 07 कक्ष व 01 हाल, शासकीय प्राथमिक शाला न.अकोला का 01 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोढ़ी के 03 कक्ष व 01 हॉल, तथा शासकीय प्राथमिक शाला पाहरा के 04 कक्ष व 01 बरामदा को ढहाया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला जरवाय के 02 कक्ष व 01 बरामदा, शासकीय प्राथमिक शाला धिकुड़िया के 02 कक्ष व 01 हॉल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया गि. के 4 कक्ष व 01 हॉल, शासकीय प्राथमिक शाला नंदौरी के 02 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला हरदी का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला पिटौरा के 02 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सांकरा के 03 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला मलपुरीखुर्द का 01 कक्ष (किचन), शासकीय प्राथमिक शाला मुरमुंदा के 02 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला अहिवारा के 05 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला खेरधा का 01 कक्ष और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेरधा के 02 कक्ष व 01 बरामदा को भी निष्प्रयोज्य मानकर डिस्मेंटल किया जा रहा है।
इसी क्रम में पाटन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कुल 32 शासकीय स्कूलों में भी यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुर के 02 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला खम्हरिया ड का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाडीह के 3 कक्ष व शौचालय, शासकीय प्राथमिक शाला बोदल (मटंग) के 4 कक्ष व शौचालय, शासकीय प्राथमिक शाला चीचा का 1 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव के 2 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला परेवाडीह का 1 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला गोंड़पेण्डी का 1 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला पहन्दा अ के 13 कक्ष व 2 बरामदा, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पाटन के 04 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमराव का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला धूमा के 04 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला शुक्लाडीह का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला डीह का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला दरबारमोखली के 04 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला देमार नवागांव का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला लोहरसी वरि. के 02 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला भांठागांव का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला बालक जामगांव एम के 02 कक्ष तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट का 01 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा का 01 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असोगा का 01 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुलसी का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला बजरंगपारा अमलेश्वर का 01 कक्ष, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सिपकोना के 03 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सेजस रानीतराई का 01 कक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला सेलूद का 01 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्रा के 02 कक्ष, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केसरा का 01 कक्ष और शासकीय प्राथमिक शाला भनसुली के का 01 कक्ष डिस्मेंटल किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





