छत्तीसगढ़
तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों ने दी देश के जवानों को श्रद्धांजलि
Shantanu Roy
18 May 2025 12:19 AM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले एक के बाद एक भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन देश के जवानों को सम्मान देने और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। दुर्ग नगर निगम द्वारा शनिवार को शहीद चौक से पटेल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, नगर निगम अधिकारी सुमित अग्रवाल, महापौर अलका बाघमार, पूर्व मंत्री रमशीला साहू सहित स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ एकता और समर्पण का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इसी कड़ी में नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा दशहरा मैदान, सेक्टर-6 से आजाद चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा तथा सभापति केशव बंछोर ने किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक, सफाई कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, स्वयंसेवी संगठन और अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का समापन शहीद रजनीकांत स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। करीब 700 से अधिक नागरिकों की भागीदारी ने इस आयोजन को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। अहिवारा नगर पालिका द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर“ के समर्थन में भी एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, आमजन एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से भारतीय सैनिकों के साहसिक प्रयासों को समर्थन और भारत सरकार को साधुवाद प्रकट किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन, उतई द्वारा भारतीय सेना की शौर्य पूर्ण विजय पर तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य बाजार होत हुए गायत्री मंदिर तक निकाला गया, जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक स्व सहायता की महिला सदस्य तथा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही नगर निगम भिलाई-चरौदा, जनपद पंचायत धमधा, नगर पंचायत कुम्हारी, नगर पंचायत जामुल, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत बोरई, निकुम, अछोटी, बोरीगारका, जनपद पंचायत तेलीगुण्डरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjaखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक प्रयोगशाला का भ्रमण कियाntasamachar newssamacharHindi news
Next Story





