छत्तीसगढ़

CISF ने जबरन लाठियां बरसाई, गेवरा खदान में कई भू स्थापित ग्रामीण घायल

Nil dhankar
23 Oct 2025 4:52 PM IST
CISF ने जबरन लाठियां बरसाई, गेवरा खदान में कई भू स्थापित ग्रामीण घायल
x

कोरबा। जिले में गुरुवार को SCEL (साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के गेवरा खदान में प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने लाठीचार्ज किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वाधान में किया जा रहा था।

लाठीचार्ज में छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू, रमेश दास, बिमल दास और गुलाब दास गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भू-विस्थापित रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ बल तैनात था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था और एसईसीएल के अधिकारी प्रदर्शनकारियों बातचीत के लिए बुला रहे थे। इसी दौरान सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की, जिसके बाद बल ने अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज के बाद घायल प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाकर दीपका थाने ले जाया गया।



Next Story
null