छत्तीसगढ़

चौकीदार खुद को बताता था बड़ा अफसर, वसूली की शिकायत पर सस्पेंड

Nil dhankar
10 Sept 2024 10:35 AM IST
चौकीदार खुद को बताता था बड़ा अफसर, वसूली की शिकायत पर सस्पेंड
x
छग

दुर्ग durg news। नगर निगम भिलाई में चौकीदार के पद कार्यरत धर्मरक्षक पाठक को आयुक्त देवेश ध्रुव ने सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ यह कार्रवाई राजस्व अधिकारी बनकर अवैध निर्माण करने वाले लोगों से पैसा वसूली करने के आरोप में की गई है। Bhilai Municipal Corporation

भिलाई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि, धर्मरक्षक पाठक नाम का व्यक्ति निगम में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। उसके खिलाफ शिकायत मिली थी कि वो राजस्व अधिकारी बनकर अवैध निर्माण करने वाले लोगों से अवैध वसूली करता है।

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना निगम की परमिशन के जितने भी लोग मकान और अन्य निर्माण कर रहे हैं, वहां धर्मरक्षक पाठक पहुंच जाता था। वो खुद को नगर निगम भिलाई का राजस्व अधिकारी बताता था। इसके बाद उनका निर्माण गिराने की धमकी देकर उन पर दबाव बनाना था। बाद में जब वो लोग उसके दबाव में आ जाते थे तो वो उनसे रुपए लेता था।


Next Story