छत्तीसगढ़

विधायक के चरित्र पर उठाई ऊँगली, फेसबुक यूजर गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 Sept 2024 10:31 AM IST
विधायक के चरित्र पर उठाई ऊँगली, फेसबुक यूजर गिरफ्तार
x
छग

दुर्ग। जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक छावनी थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-36 निवासी प्रदीप सेन गुप्ता ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट को उसने कुछ घंटे बाद डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक विधायक के समर्थकों ने उसे देख लिया।

इसके बाद वो लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर छावनी थाने पहुंच गए। सोमवार शाम को छावनी पहुंचकर उन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आनन फानन में प्रदीप सेन गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया और थाने लाई। इसके बाद जमानती धारा के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।


Next Story