छत्तीसगढ़
आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से बच्चों को मिलेगा लाभ: कलेक्टर मिश्रा
Shantanu Roy
22 Aug 2025 7:59 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक में आयोजित स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुपोषण गतिविधियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कुरूद के 230 गंभीर कुपोषित बच्चों को आयुष विभाग द्वारा स्वर्णप्रशन, सुपोषण मोदक का सेवन कराया गया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया । बच्चों को नियमित रूप से माह में दो बार आयुष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित बनाने के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस कार्य को गंभीरता एवं समर्पण के साथ संचालित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने जिला आयुष अधिकारी डॉ. अवध पचौरी को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सतत निगरानी एवं मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मिश्रा ने कहा कि कुपोषण मुक्त धमतरी बनाने की दिशा में आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भूमिका अहम है। उन्होंने माताओं एवं अभिभावकों से भी बच्चों की पोषण आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम के तहत बच्चों को औषधीय गुणों से युक्त सुपोषण मोदक दिया जाता है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





