भारत

नाव पलटने से कई लोग डूबे, LIVE मंजर...

jantaserishta.com
22 Aug 2025 5:45 PM IST
नाव पलटने से कई लोग डूबे, LIVE मंजर...
x
चीख-पुकार मची.
सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर से बड़ी खबर सामने आई है. सूरवाल बांध में शुक्रवार को लोगों से भरी नाव पलट गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव में 8 से 10 लोग सवार थे. अचानक नाव बांध की चादर के तेज बहाव में फंस गई और देखते ही देखते पलट गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 3 से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हालांकि, अब भी कई लोग नाव समेत लापता बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, जो बांध में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है.
ग्रामीणों और पुलिस के साथ बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. प्रशासन और पुलिस का कहना है कि राहत-बचाव का काम किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null