छत्तीसगढ़

बच्चों ने हथियार लहराया, बस्ती वाले वारदात से सहमे

Nil dhankar
3 Dec 2025 2:37 PM IST
बच्चों ने हथियार लहराया, बस्ती वाले वारदात से सहमे
x

कोरबा। दो नाबालिगों का हथियार लहराते हुए युवक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की एक बस्ती में हुई थी। वीडियो में नाबालिग युवक को जान से मारने और पीटने की धमकी देते हुए दिख रहे थे।

वीडियो वायरल होने और मीडिया में खबर आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले का संज्ञान लिया। समिति की एक टीम ने नाबालिगों के घर जाकर उनके परिजनों से बात की। नाबालिगों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

जहां उन्हें विशेष संरक्षण में रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है। बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि वीडियो वायरल होने और मीडिया में आने के बाद नाबालिगों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

उनकी पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था भी की गई है। वर्तमान में नाबालिगों के मारपीट और ऐसी अन्य घटनाओं के पीछे सोशल मीडिया एक मुख्य कारण है। सोशल मीडिया पर छाए रहने या स्टेटस डालने के लिए ऐसी हरकतें की जाती हैं, जो भविष्य के लिए ठीक नहीं हैं।

Next Story
null