छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी पीएम मोदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री
Shantanu Roy
19 Sept 2025 10:45 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ देखी। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। फिल्म प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंग हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। यह फिल्म वास्तव में ‘सत्य का सिनेमा’ है, जो समाज से जुड़ने और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को देखना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस फिल्म के माध्यम से हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा, उनके संघर्ष और जीवंत घटनाओं को करीब से देखने का अवसर मिलता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें, क्योंकि यह फिल्म प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और उनकी विचारधारा को और बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम यह बताते हैं कि किस तरह साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उन्होंने देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने तक का सफर तय किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरित करेगी।
इस मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने भी फिल्म को सराहते हुए कहा कि इस फिल्म से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और देश सेवा की भावना जागृत होगी। फिल्म देखने पहुंचे कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनों ने भी कहा कि ‘चलो जीते हैं’ फिल्म बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायी है, जो नरेंद्र मोदी के संघर्षों और विचारों को सजीव करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हमेशा ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने अपने जीवन के हर चरण में समाज की भलाई और देश की सेवा को ही प्राथमिकता दी। यही कारण है कि आज वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बने हैं।
Tagsरायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायनरेंद्र मोदीचलो जीते हैंसत्य का सिनेमाभाजपा कार्यकर्ताजोरा मॉलडॉक्यूमेंट्रीजीवन यात्रासंघर्षप्रेरणादायी फिल्मपीएम मोदी का व्यक्तित्वसमाज से जुड़ावRaipurChief Minister Vishnudev SaiNarendra ModiLet's winCinema of truthBJP workerZora Malldocumentarylife journeystruggleinspirational filmPM Modi's personalityconnection with the society
Next Story





