छत्तीसगढ़

संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shantanu Roy
25 Jun 2025 4:57 PM IST
संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
x
देखें LIVE VIDEO...
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम "संविधान हत्या दिवस" में शामिल हुए। इस आयोजन के माध्यम से 1975 में लागू किए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे काले अध्याय के रूप में याद किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश में लागू किया गया आपातकाल न केवल जनता के अधिकारों का हनन था, बल्कि यह संविधान और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार था।


उन्होंने कहा कि देश ने उस दौर में विचार, अभिव्यक्ति और प्रेस की आज़ादी को खो दिया था। इस ऐतिहासिक दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र के महत्व से अवगत करा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र रक्षकों को नमन करते हुए कहा कि "आजाद भारत में आपातकाल जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी लोकतंत्र प्रेमियों को सजग रहना होगा।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, छात्र-युवा, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन के दौरान आपातकाल की पृष्ठभूमि, प्रभाव और उस दौर के विरोध प्रदर्शनों पर आधारित वृत्तचित्र और प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गई।
Tagsआपातकाल 50वीं वर्षगांठसंविधान हत्या दिवसविष्णुदेव साय कार्यक्रमदीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुरआपातकाल 1975Emergency 50th AnniversaryConstitution Murder DayVishnudev Sai Raipur EventDeendayal Auditorium Raipur25 June 2025 Programछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story