भारत

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड, पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, पिस्टल मिला

jantaserishta.com
25 Jun 2025 4:45 PM IST
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड, पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, पिस्टल मिला
x
बड़ा एक्शन.
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. मेघालय पुलिस ने इंदौर के ओल्ड पलासिया इलाके में एक नाले से देसी पिस्टल बरामद की है. यह बरामदगी प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलॉम और फ्लैट मालिक लोकेन्द्र से पूछताछ के बाद हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम और अन्य आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान स्वीकार किया था कि राजा की हत्या के लिए उन्होंने एक वैकल्पिक योजना के तहत पिस्टल भी खरीदी थी. आरोपियों की इसी कबूलनामे के आधार पर मेघालय पुलिस इंदौर में सबूतों की तलाश में जुटी थी.
इससे पहले पुलिस ने सबूत नष्ट करने के आरोप में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर, एक सुरक्षा गार्ड और फ्लैट मालिक को गिरफ्तार किया था. अब नाले से पिस्टल की बरामदगी के बाद यह साफ हो रहा है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और इसके लिए कई विकल्प तैयार किए गए थे.
जिस फ्लैट में हत्या के बाद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने शरण ली थी, उसके मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया है. लोकेंद्र को सोमवार को ग्वालियर के गांधी नगर इलाके में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था. यह कार्रवाई इंदौर के डीसीपी (क्राइम) की सूचना पर की गई थी, जिसके बाद ग्वालियर पुलिस ने उसे मोहना थाने में हिरासत में रखा.
मंगलवार को लोकेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपने की अनुमति मिली. इसके बाद उसे इंदौर लाया गया है, जहां पूछताछ की जाएगी. आगे की प्रक्रिया के तहत उसे दिल्ली और गुवाहाटी होते हुए शिलांग ले जाया जाएगा.
पुलिस का मानना है कि लोकेंद्र सिंह तोमर ने हत्या के बाद सोनम को छिपाने में मदद की थी, जिससे वह कुछ समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रही. अब पुलिस उससे साजिश में उसकी भूमिका और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null