छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का जताया आभार

Shantanu Roy
10 July 2026 7:09 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का जताया आभार
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु ₹175 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से सशक्त हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह परियोजना राज्य के रेल नेटवर्क को और अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही माल एवं यात्री परिवहन की दक्षता बढ़ेगी और रेलवे परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इससे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेलवे अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री
श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक राज्यों में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे में रेलवे अधोसंरचना का विस्तार औद्योगिक विकास, व्यापार और निवेश को नई गति देगा।

उन्होंने कहा कि रायपुर में विकसित होने वाली यह नई सुविधा राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत रेल, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में लगातार नई विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिल रही है। रेलवे नेटवर्क का विस्तार, आधुनिक सुविधाओं का विकास और नई अधोसंरचना तैयार होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश को बढ़ावा देने और बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में रेलवे क्षेत्र में होने वाले ऐसे निवेश प्रदेश के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।
Tagsरायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय₹175 करोड़ परियोजनारेलवे परियोजनाइलेक्ट्रिक लोकोमोटिव250 लोकोमोटिवहोमिंग सुविधारेलवे अधोसंरचनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीरेल मंत्री अश्विनी वैष्णवडबल इंजन सरकारछत्तीसगढ़रेल विकासमाल परिवहनयात्री परिवहनलोकोमोटिव रखरखावरेलवे निवेशलॉजिस्टिक्स हबऔद्योगिक विकासविकसित छत्तीसगढ़रेल नेटवर्करेलवे सुविधाइंफ्रास्ट्रक्चरकेंद्र सरकारराज्य सरकारपरिवहन दक्षतारेलवे आधुनिकीकरणआर्थिक विकासनिवेशऔद्योगिक हबरायपुर रेलवेनई परियोजनारेलवे विस्तारविकास कार्यछत्तीसगढ़ समाचारRaipurChief Minister Vishnudev Sai₹175 crore projectrailway projectelectric locomotive250 locomotiveshoming facilityrailway infrastructurePrime Minister Narendra ModiRailway Minister Ashwini Vaishnavdouble engine governmentChhattisgarhrail developmentfreight transportpassenger transportlocomotive maintenancerailway investmentlogistics hubindustrial developmentdeveloped Chhattisgarhrail networkrailway facilityinfrastructurecentral governmentstate governmenttransport efficiencyrailway modernizationeconomic developmentinvestmentindustrial hubRaipur Railwaynew projectrailway expansiondevelopment workChhattisgarh news
Next Story