उपचुनाव BIG ब्रेकिंग: BJP प्रत्याशी ने चौंकाया, अपना नामांकन लिया वापस

नई दिल्ली: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अभिषेक ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान किया है। उन्होंने इस बारे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी में काम करते रहेंगे। अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के सामने एक साधारण कार्यकर्ता को उतारा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





