छत्तीसगढ़
प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
27 Jun 2025 9:37 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर शक्ति सिंह राजपूत, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, सहायक जेल अधीक्षक डी.डी. टोंडर, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र चौधरी, उप संचालक समाज कल्याण पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जेल के प्रत्येक बैरक पर जाकर बंदियों की रहने की व्यवस्था, बंदियों की समस्याएं व खान पान की जानकारी लेते हुए बंदियों के संबंध में शिकायत पेटी, किशोर बंदियों की पहचान, जमानत एवं अपील की संबंध में जानकारी, लीगल एड क्लिनिक द्वारा दी जाने वाली बंदियों की सुविधा, बंदीयो की सामानों की जांच, बंदी कॉलिंग की सुविधा की जानकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, बंदी मुलाकात केंद्र, अस्पताल सुविधा, बंदी द्वारा बनाए जाने वाले भोजन की जांच की गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुना गया। इसके साथ ही जेल की भवन के संबंध में जानकारी ली।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





