छत्तीसगढ़

चना-शक्कर और चावल चोरी, सहकारी राशन दुकान में चोरों का धावा

Nilmani Pal
8 Jan 2026 12:14 PM IST
चना-शक्कर और चावल चोरी, सहकारी राशन दुकान में चोरों का धावा
x
छग

अंबिकापुर। सरकारी राशन व्यवस्था को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ग्राम कोरजा स्थित पीडीएस दूकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात दूकान का ताला तोड़कर चोर करीब 13 क्विंटल चना, 4 क्विंटल शक्कर और 7 क्विंटल चावल लेकर फरार हो गए। चोरी की गई राशन सामग्री की कुल कीमत लगभग 30 हजार 8 सौ बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 जनवरी की रात की है। सुबह जब दुकान खोली गई, तो ताले टूटे मिले और अंदर रखा सारा राशन गायब था। पीडीएस संचालक और प्रार्थी शिवनारायण सिंह ने मामले की सूचना लखनपुर थाने में दी, जहां पुलिस ने धारा 331(4), 305A एवं 305E बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी कोसगां, केवरा और कुंवरपुर क्षेत्रों में इसी तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, लखनपुर पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Next Story
null