छत्तीसगढ़

चीन के मशहूर शहर में छत्तीसगढ़ की बेटी हूनर दिखाएगी, साय सरकार ने आर्थिक सहायता दी

Nilmani Pal
22 Jun 2025 12:38 PM IST
चीन के मशहूर शहर में छत्तीसगढ़ की बेटी हूनर दिखाएगी, साय सरकार ने आर्थिक सहायता दी
x

जांजगीर। पामगढ़ की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सालू डहरिया के सपनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उड़ान दे दी है. चीन के सियान शहर में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में सालू भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन आर्थिक तंगी उनके रास्ते की बड़ी बाधा बन गई थी.

मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ी सालू डहरिया को 1.70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सालू का मनोबल बढ़ाया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर के माध्यम से सालू डहरिया से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सालू की उपलब्धियों की सराहना की और चीन में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए कहा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन राज्य के लिए गर्व की बात है. सालू डहरिया ने अबतक 12 नेशनल गेमों में हिस्सा लिया है. 14 से 20 जुलाई 2025 तक होने वाली इंटरनेशनल सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में सालू का चयन हुआ है.

Next Story
null