छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी गाना "झुमका" रिलीज

Nil dhankar
24 July 2026 3:19 PM IST
छत्तीसगढ़ी गाना झुमका रिलीज
x

GAANAAWALA चैनल पर छत्तीसगढ़ी गाना "झुमका" रिलीज हो गया है, यूट्यूब पर गानावाला चैनल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में इस चैनल द्वारा जारी गानों में लाखों व्यूज़ पार कर "सुपरहिट" साबित हुआ है।

अब चैनल हरियाणवी और भोजपुरी गानों के जरिए अपनी पहुंच को और विस्तार देने जा रहा है। मनोरंजन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय भाषाओं के गानों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर हरियाणवी और भोजपुरी गानों को बड़े पैमाने पर दर्शक सुनते और देखते हैं। ऐसे में गानावाला चैनल का यह कदम न केवल व्यावसायिक दृष्टि से फायदेमंद होगा, बल्कि भारतीय लोक संगीत को भी नई ऊंचाई देगा।

गानावाला यूट्यूब चैनल सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं पर आधारित वीडियो एलबम और शॉर्ट फिल्मों को भी रिलीज़ करने की योजना बना रहा है। चैनल प्रबंधन ने बताया कि वे देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर स्थानीय कलाकारों को मंच देंगे और उनकी प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाएंगे।

Next Story